फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी सरकार के विरुद्ध विरोध-प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहल्ला शाह मुहम्मदपुर स्थित शिया जाफ़री जामा मस्जिद के सामने स्थित मैदान में शनिवार को शाम छह बजे शिया समुदाय के लोगों ने सऊदी अरब सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया। मौलाना अलहाज इरफ़ान अब्बास, मौलाना कर्रार हुसैन, मौलाना हसन अख्तर आबादी, मौलाना मुहम्मद अब्बास, मौलाना अली अब्बास, मौलाना हसन मुहम्मद आदि ने कहा कि 1926 में तत्कालीन सऊदी अरब शासक शाह सऊद की ओर से जन्नतुलबक़ी में स्थापित इस्लाम धर्म के धर्मगुरु रसूल सल्लाहो अलैहे वसल्लम के अहलेखाना के रौजों को ध्वस्त कर दिया था। उपस्थित उलेमाओं ने अमेरिका, इजराइल और सऊदी शासक आले सऊद के विरुद्ध नारेबाजी की। वक्ताओं ने वर्तमान सऊदी शासक से मांग की कि ध्वस्त किए गए रौजों का तत्काल पुनर्निर्माण कराएं। अन्यथा विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। मौलाना हसन रजा, शमीम रेयाज, इक़्तेदार हुसैन, शबीह रजा, ग़मखार हुसैन, कौनैन रजा, जफर्याब हैदर, हसन अस्करी, जव्वाद हुसैन, सभासद इम्तेयाज हुसैन व ताहिर रजा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें