फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मड़ई में लगी आग लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के पकरडीहा गांव के निषाद बस्ती के दो परिवारों के आवासीय मंडई में अज्ञात कारणों से रविवार शाम को आग लग जाने के कारण लाखों रुपए की क्षति हो गई। इसमें बुधना देवी पत्नी स्व. तिलक के आवासीय मड़ई में आग लग जाने से पांच क्विंटल राशन, कपड़ा, बर्तन, तीन हजाप नगद, आभूषण, साइकिल, मोबाइल सहित आदि सामान जलकर खाक हो गया। पीड़ित परिवार के पास शरीर पर पहने हुए कपड़े के अलावा कुछ भी नहीं बचा। इससे सटी हुई मड़ई में आग लग जाने से उसकी गाय झुलस गई। आग लग जाने से पूरा परिवार सदमे में है। परिवार के सदस्यों का रो रो कर बुरा हाल है। तहसीलदार बूढ़नपुर अंबिका चौधरी का कहना है राजस्व कर्मी को भेजकर क्षति का आंकलन करवाया जाएगा। पीड़ित को उचित मुआवजा दिलवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें