फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना लाइसेंस चल रही बर्फ फैक्ट्रियां

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बिना लाइसेंस बर्फ की फैक्ट्रियां चल रही हैं। इसका पता जांच में चला। प्रमुख सचिव दुग्ध विकास ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को बर्फ बनाने वाली फैक्ट्रियों की जांच करने का निर्देश दिया था। जिसके तहत जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अब तक आधा दर्जन फैक्ट्रियों से बर्फ के नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा है। जनपद में प्रतिदिन सैकड़ों सिल्ली बर्फ की खपत होती है। जिसे ध्यान में रखते हुए प्रमुख सचिव दुग्ध विकास ने जौनपुर आगमन पर सभी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को बर्फ बनाने वाली फैक्ट्रियों का निरीक्षण कर इसकी जांच करने का निर्देश दिया था। उनके इस निर्देश पर जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जनपद में संचालित आइसक्रीम और बर्फ फैक्ट्रियों का निरीक्षण करना शुरू कर दिया। इस दौरान टीम ने आधा दर्जन फैक्ट्रियों से नमूने लेकर जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा है। वहां से रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वर्जन
जनपद में कितनी बर्फ की फैक्ट्रियां संचालित हैं इसकी जानकारी नहीं है क्योंकि किसी के द्वारा भी लाइसेंस नहीं लिया गया है। लेकिन हमारे द्वारा आधा दर्जन फैक्ट्रियों से नमूने लिए गए हैं। इन नमूनों केे जांच के लिए भेजा गया है, जैसे ही रिपोर्ट आ जाएगी, आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीके राय, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें