फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर शुरू हुई कैश की किल्लत, खाली हुए बैंक और पोस्टआफिस

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकमा। जिले में बैंकों और पोस्टआफिसों पर एक बार फिर कैश की किल्लत नजर आने लगी है। खासतौर से स्टेट बैंक की शाखाओं से ग्राहक प्रतिदिन बैरंग वापस भेजे जा रहे है। नोटबंदी के डेढ़ साल बाद एक बार फिर कैश की कमी से लोग परेशान है और पैसे के जुगाड़ में एटीएम और बैंकों का चक्कर काट रहे है।
विज्ञापन

भारतीय स्टेट बैंक की ठेकमा शाखा ने तो बकायदा नोटिस चस्पा कर दी है। जिसमें लिखा है कि कैश उपलब्ध नहीं है। बैंक शाखा प्रबंधक नोटिस के माध्यम से ग्राहकों को अधिक से अधिक कैशलेस व्यवस्था का उपयोग करने की सलाह दी है। एसबीआई की ठेकमा शाखा पर सोमवार को भी उपभोक्ताओं को कैश का वितरण नहीं किया गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष ठेकमा अरविंद गुप्ता ने बताया कि कई दिनों से इस शाखा पर कैश नहीं है और शाखा प्रबंधक कैशलेस ट्रांजक्शन की सलाह दे रहे है। लगन का मौसम शुरू होने वाला है, ऐसे में एक बार फिर कैश की किल्लत से वे लोग ज्यादा परेशान है, जिनके यहां इस लगन में वैवाहिक समारोह आयोजित होने वाले है। लोगों का कहना है कि नोटबंदी का भूत अभी तक पूरी तरह से नहीं भागा है। डेढ़साल बाद एक बार फिर कैश की किल्लत शुरू होने से परेशानी होनी शुरू हो गई है। शाखा प्रबंधक अनिल कुमार ने बताया कि मुख्यालय से काफी कम मात्रा में कैश मिल रहा है, जिसके चलते ग्राहकों की मांग के अनुरूप कैश नहीं वितरित किया जा पा रहा है। ऐसा ही कुछ हाल बिलरियागंज पोस्ट आफिस का भी है। यहां भी कैश की कमी के चलते मारा-मारी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। रोज पोस्टआफिस पर कैश निकासी के लिए पहुंचने वाले लोग बैरंग वापस होने को मजबूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें