फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव श्रृंखला बनाकर करेंगे शिक्षा के प्रति जागरूकत

विज्ञापन
विज्ञापन
मानव श्रृंखला बनाकर करेंगे शिक्षा के प्रति जागरूकत
विज्ञापन

आजमगढ़। पूर्व माध्यमिक विद्यालय सरायमीर में तैनात सहायक अध्यापक अभिमन्यु यादव के नेतृत्व में 18 अप्रैल को शिक्षा के प्रति जागरूकता को लेकर मानव श्रृंखला बनायी जायेगी। सरायमीर मोड़ से खरेवा मोड़ तक यह मानव श्रृंखला बनायी जायेगी। इसके माध्यम से लोगों को बच्चों को स्कूल भेजने के प्रति जागरूक किया जायेगा। बेसिक शिक्षाधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय ने खंड शिक्षाधिकारी मिर्जापुर को निर्देशित किया है कि क्षेत्र के स्कूलों के बच्चों और शिक्षकों को इस मानव श्रृंखला में प्रतिभाग कराना सुनिश्चित करें। बीएसए ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों और शिक्षक संगठनों से भी इसमें प्रतिभाग की अपील की है।
विज्ञापन

अंग्रेजी माध्यम में पांच और स्कूल हुए चयनित
आजमगढ़। शासन की मंशा के अनुरूप जिले में 115 अंग्रेजी माध्यम से स्कूलों का चयन हुआ था। बेसिक शिक्षा सचिव के निर्देश पर पांच और परिषदय विद्यालय का भी इस योजना के तहत चयन कर लिया गया है। बीएसए देवेंद्र पांडेय ने बताया कि अंग्रेजी माध्यम के चयनित स्कूलों के लिए प्रधानाध्यापकों 55 और सहायक अध्यापकों 225 पद अभी भी रिक्त है। जिन पर चयन के लिए खंड शिक्षाधिकारियों के पास आवेदन मांगे गये थे। उन्होंने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देशित किया कि उनके पास आये आवेदनों को 14 अप्रैल को शाम पांच बजे तक पटल सहायक के पास अवश्य उपलब्ध करा दिया जाये, ताकि आगे की कार्रवाई शुरू करायी जा सके।
विज्ञापन

- मनोज गोंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें