आजमगढ़। जिला कांग्रेस कार्यालय पर अनुसूचित विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. सुधाकर राम की अध्यक्षता में बैठक हुई। मुख्य अतिथि घनश्याम सहाय सदस्य अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी ने कहा कि दलित समाज की सच्ची हितैषी कांग्रेस है। बाकि दलों ने दलित समाज के लोगों को सिर्फ छला है। दलित समाज के लोगों का जो भी विकास दिखाई दे रहा है, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर और कांग्रेस की देन है।
बैठक में संतोष कुमार कटाई महासचिव उप्र कांग्रेस अनुसूचित विभाग ने कहाकि आजमगढ़ मंडल के अनुसूचित विभाग का सम्मेलन तीन अप्रैल को कम्युनिटी हाल बकवल मऊ में होगा। इसमें आजमगढ़, मऊ, बलिया के अनुसूचित जाति के लोग भाग लेंगे। डा. सुधाकर राम ने कहा कि देश और प्रदेश की भाजपा सरकार दलित विरोधी है। इसके कारण आज दलित समाज के ऊपर जुल्म, जातीय, अत्याचार, दलित उत्पीड़न, हत्या, दलित महिलाओं के साथ बलात्कार, जघन्य अपराध जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं। हरिश्चन्द्र शास्त्री, दिनेश कन्नौजिया, लालजी, सोनकर, संगीता चौहान, रामटहल, प्रेमचन्द, राजेश, राधेश्याम, बेचन राम, डा रमेश चन्द्र शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।