बच्चों ने निकाली प्लास्टिक निषेध जागरुकता रैली
आजमगढ़। श्री रामचंद्र मेमोरियल बाल विद्या मंदिर के तत्वावधान में जल दिवस पर बच्चों द्वारा गुरुवार को रेलवे स्टेशन पर प्लास्टिक निषेध जागरुकता रैली निकाल कर लोगों को प्लास्टिक का उपयोग नहीं किए जाने को लेकर जागरूक किया।
संस्था के मुख्य कार्यकारी महेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन वेस इंडिया और अर्थ डे नेटवर्क वाशिंगटन के सहयोग से किया गया। पारसनाथ गुप्त ने प्लास्टिक को दैनिक जीवन में कम उपयोग किए जाने के बारे में लोगो को जागरूक किया। पीआर यादव ने लोगों से प्लास्टिक उपयोग न करने की अपील किया और जल संरक्षण के उपाय भी बताए। सुरेद्र ने कहा कि हम इस अभियान के माध्यम से प्रदेश सरकार को प्लास्टिक का उपयोग न करने पर पाबंदी लगाने का काम करें। इस अवसर पर शोभनाथ यादव, सच्चिदानंद, रामाश्रय, रामपाल, रविंद्रनाथ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।