फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शस्त्र कला का प्रदर्शन कर किया अचंभित

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद। नगर के ऐतिहासिक गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब में आयोजित तीन दिवसीय सालाना गुरुमत समागम रविवार को मेले और लंगर के साथ संपन्न हो गया। अंतिम दिन भी शस्त्र कला का प्रदर्शन कर लोगों को अचंभित कर दिया गया। गुरु महाराज के दरबार में मत्था टेक श्रद्धालुओं ने पुण्य कमाया।16 से 18 मार्च तक पंथक विद्वान और विचारकों ने गुरुबानी के माध्यम से लोगों को विभोर किया। गुरुद्वारा परिसर में प्रदर्शनी भी लगाई गई। गुरु का ताल आगरा के संत बाबा प्रीतम सिंह, कुलदीप सिंह कोमल, बीबी अमन दीप कौर गुरुद्वारा पटना साहिब, ज्ञानी रणजीत सिंह, मनजीत सिंह, गुरुद्वारा बनारस के रकम सिंह और अमरजीत सिंह गुरु महिमा सुनाई। प्रदेश औ देश के सिख समुदाय के लोगों ने भागीदारी की। गुरुद्वारा में लंगर चखा और मत्था टेक आशीर्वाद लिया। आयोजक जत्थेदार सतनाम सिंह और प्रीतम सिंह ने अतिथियों को सरोपा भेंट किया। समागम में आने जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए थाना प्रभारी सुरेंद्र वर्मा फोर्स के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें