फूलपुर। एसडीएम के हस्तांतरण की मांग को लेकर अधिवक्ताओं की दो माह से चल रही हड़ताल गुरुवार को भी जारी रही। संघ के अध्यक्ष लालचन्द यादव के नेतृत्व में जुलूस निकालकर पूरे तहसील परिसर में चक्रमण किया गया। बाद में बैठक की गई। लालचन्द यादव ने कहा कि एसडीएम कोर्ट को छोड़ कर अन्य अदालतें चल रही हैं। जिलाधिकारी ने बातचीत के माध्यम से मामले का निस्तारण करने का आश्वासन दिया था। बुधवार को संघर्ष समिति के अध्यक्ष तारकेश्वर मिश्रा के साथ प्रतिनिधमंडल जिलाधिकारी से मुलाकात करने गए थे, लेकिन वार्ता नहीं हो सकी। अब जिलाधिकारी से पुन: मुलाकात करने के बाद अगली रणनीति बनाई जाएगी। संचालन घनश्याम तिवारी ने किया। इस मौके पर रामनरायन यादव, इंदुशेखर पाण्डेय, इश्तियक अहमद, पीसी लाल, महेन्द्र कुमार, सतीश चन्द, विजय, रामपलट, देशराज, सयैद शमीम काजिम, मेंहदी राजा, प्रदीप सिंह, कमलेश थे।