फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान-प्रदर्शनी में जहानागंज प्रथम और धरवारा द्वितीय

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज। स्थानीय बीआरसी सभागार में बृहस्पतिवार को परिषदीय विद्यालय के बच्चों के लिए विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसमें 14 जूनियर और एक प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक मंत्री शिवप्रकाश चौबे और अमित राय ने माडलों का निरीक्षण किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय जहानागंज के निलिल मौर्य और महेश मौर्य ने एटीएम मशीन और ज्वालामुखी बनाया था। इसे प्रथम स्थान दिया गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय धरवारा की अवन्तिका कुमारी ने कलर मैजिक बनाया था। उसे दूसरा स्थान मिला। तीसरा स्थान पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय बजहा के बच्चों के बिजली के फव्वारा को मिला। शिवप्रकाश चौबे ने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी से बच्चो का दिमाग तेज होगा। राजेश सिंह, विवेक सिंह, विकास सिंह, कमलेश पाण्डेय, सागर सरोज, भूपेन्द्र मिश्र, कृण्णानन्द, रामाकान्त, सर्वजीत, कार्तिकेय पाण्डेय, सोनी जायसवाल उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें