आजमगढ़। जाफरपुर स्थित मदरसा इस्लामियां में शनिवार को गेलवारा मुहम्मदल्ला,मित्रसेनपुर आदि गांव के लोगों की बैठक हुई। जिसमें बेलइसा रेलवे क्रासिंग को खोले जाने की जिला प्रशासन और रेल मंत्री से मांग की गई।
उक्त गांव के लोगों का कहना है कि हम लोगों की मुख्य बाजार बेलइसा है। जहां हर जरुरी सामान खरीदने और बच्चे स्कूल के लिए जाते है। उन्होंने कहा कि अगर रेल प्रशासन हम लोगों को रास्ता नहीं देगा तो एक किलो मीटर घूमकर बेलइसा जाना पड़ेगा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर रेल प्रशासन ऐसा नहीं करता है तो उसके खिलाफ हम संघर्ष करने के लिए बाध्य होंगे। बैठक में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मानबहादुर सिंह, जाफरपुर ग्राम के प्रधान फेरुराम, गेलवारा मुहम्मदल्ला के ग्राम प्रधान रामानंद यादव, कुर्बान अली, अबु तालिब, मुमताज अहमद, शेर अली, मोहम्मद हासिम, तबरेज, रामनाथ, राजकुमार, रुस्तम अली, सरफुद्दीन आदि उपस्थित रहे।