आजमगढ़। लालडिग्गी स्थित बड़ा गणेश मंदिर के परिसर में मंगलवार को विश्व हिंदू महासंघ की बैठक जिलाध्यक्ष दीपक सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में चार जनवरी को मुख्यमंत्री के आजमगढ़ आगमन पर तैयारी को लेकर चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी विष्णु कांत चौबे ने कहा कि मुख्यमंत्री के आदेशानुसार 15 जनवरी से 15 फरवरी तक समरसता भोज का आयोजन किसी दलित बस्ती में किया जाएगा। जिसके अंतर्गत विश्व हिंदू महासंघ31जनवरी को मधुबन खरिहानी के पास रामचंदर बौद्ध के यहां सहभोज का आयोजन निश्चित किया गया है। इस भोज में जिले के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम को संगठन के लोग बैठक कर हर न्याय पंचायत और ग्राम्य पंचायत स्तर तक पहुंचाने का कार्य करें। बैठक में दुर्गा प्रसाद गुप्ता, त्रिपुरारी राय, प्रियहंस सिंह, अंकुर राय, आदित्य वर्मा, शिवदश यादव, वेद प्रकाश सिंह, विवेकानंद मिश्र, राजबहादुर यादव, राजेश चौबे आदि उपस्थित रहे।