आजमगढ़। अब बिना आधार कार्ड वृद्धा पेंशन का लाभ नहीं मिलेगा। शासन से आए फरमान में आधार की अनिवार्यता कर दी गई है। लाभार्थियों को मार्च तक खाते आधार से लिंक कराने का मौका दिया गया है। इसके लिए बैंक शाखाओं के साथ समाज कल्याण, प्रोबेशन और विकलांग कल्याण कार्यालय में आधार जमा करना होगा। खाते आधार से लिंक होने के बाद ही पेंशन भेजी जाएगी। अभी तक हजारों की संख्या में लाभार्थी इसकी अनदेखी कर रहे हैं। जिनके आधार नहीं हैं, उन पर संकट मंडरा रहा है। आधार लिंक न होने पर पेंशन बंद हो सकती है।
शासन से आए फरमान में पेंशन में आधार की अनिवार्यता कर दी गई है। लाभार्थियों को मार्च तक खाते आधार से लिंग कराने का मौका दिया गया है। इसके लिए बैंक शाखाओं के साथ समाज कल्याण, प्रोबेशन और विकलांग कार्यालय में आधार जमा करना होगा। खाते आधार से लिंक होने के बाद ही पेंशन भेजी जाएगी। जिले में लगभग 38 हजार वृद्धा पेंशन धारक हैं। इनमें अभी 57 फसदी लोगों ने खाते को आधार कार्ड से लिंक कराया है। 47 फीसदी लोग इसकी अनदेखी कर रहे हैं। वहीं, लगभग 16 हजार विधवाओं को भी पेंशन जारी किया जाता है। इसमें 90 फीसदी लाभार्थियों की ओर से ही आधार लिंक कराया गया है। विकलांग कल्याण विभाग की ओर से लगभग 24 हजार लोगों को पेंशन जारी की जाती है। इसमें काफी संख्या में लोगों ने आधार लिंक नहीं कराया है। जिनके आधार नहीं हैं, उन पर संकट मंडरा रहा है।
वद्धावस्था में आधार बनवाना भी परेशानी
आजमगढ़। कई बुजुर्गों की शिकायत है कि वृद्धावस्था में आधार बनने में परेशानी पेश आ रही है। फिंगर प्रिंट और रेटीना को रीड करने वालकी मशीन उनके फिंगर प्रिंट नहीं ले पा रही है। इससे उनका आधार नहीं बन पा रहा है। जिला समाज कल्याण अधिकारी राजीव रत्न सिंह ने बताया कि डबल सुपरवाइजर वाले केंद्र पर उन ग्रामीणों का भी आधार बन सकता है।
अफवाहों से भी परेशानी
ग्रामीण पेंशनधारकों में आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल होने की चर्चाएं हैं। इससे आधार कार्ड होने के बाद भी पेंशनधारक इसे जमा करने में आनाकानी कर रहे हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि इस तरह के अफवाहों से बचना जरूरी है।
वृद्धावस्था और विधवा पेंशन में आधार की अनिवार्यता कर दी गई है। मार्च तक सभी को आधार कार्ड जमा करना होगा। बिना आधार पेंशन बंद हो जाएगी। लाभार्थी जल्द से जल्द आधार लिंक करा लें।
राजीव रत्न सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी