फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगबाड़ियों का क्रमिक अनशन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। तहसील परिसर में शुक्रवार को भी क्रमिक अनशन पर महिला आंगनबाड़ी कार्यकत्री संघ की सदस्याएं बैठी रहीं। 13 सूत्री मांगों को लेकर लालगंज, पल्हना, तरवां, ठेकमा ब्लाक की आंगनबाड़ियों ने करो या मरो का नारा बुलंद किया। प्रदेश उपाध्यक्ष द्रोपदी सिंह ने कहा कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होती। तब तक सरकार की ओर से दिए गए किसी भी आदेश निर्देश का पालन नहीं किया जाएगा। ब्लॉक अध्यक्ष बिंदु सिंह ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं का मनोबल बढ़ाते हुए आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया गया है। संचालन ब्लाक अध्यक्ष पल्हना रंभा सिंह ने किया और अध्यक्षता सुषमा राय ने की। सुषमा प्रजापति, बिमला चौहान, सत्यभामा, रीता, गीता, विभा सिंह, पुष्पा, गायत्री चौरसिया, जाकिया, सुशीला सेठ, विमला देवी, सुमन तिवारी उपस्थित रहीं। ब्यूरो
विज्ञापन


आजमगढ़। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कचहरी स्थित रिक्शा स्टैंड पर 13 सूत्री मांगों को लेकर मोती यादव की अध्यक्षता में धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए अजमतगढ़ ब्लाक अध्यक्ष कुसुम उपाध्याय ने कहा कि जब हम लोगों का मानदेय नहीं बढ़ाया जाएगा तब तक कलम बंद हड़ताल जारी रहेगी।
अर्चना सिंह ब्लाक अध्यक्ष अहिरौला ने कहा कि दबाव बनाकर हड़ताल को समाप्त कराना चाहते है। लेकिन जब तक हमारी 13 सूत्री मांग पूरी नहीं होती है तब तक हम कार्य का बहिष्कार करेंगे। सीमा सिंह ने कहा कि विभाग के द्वारा विभागीय कार्य करने के लिए तरह-तरह की धमकियां दी जा रही है। धरने में शीला सिंह, सीमा सिंह, वंदना मौर्य, अर्चना सिंह, सरोज गुप्ता, कुमुदलता, सुनीता निषाद , चिंता शर्मा, दुर्गावती, सुमन सिंह, गायत्री, अंजू सिंह आदि उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें