फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा बहू और ग्राम प्रधान करेंगे समिति का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ की बैठक शुक्रवार को अध्यक्ष प्रभा सिंह की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन चिकित्सा अनुभाग-9 के आदेश से राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य, स्वच्छता व पोषण समिति का संचालन अब ग्राम प्रधान और क्षेत्र की आशा बहू के हस्ताक्षर से होगा।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले ग्राम प्रधान और एनएम के हस्ताक्षर से समिति का संचालन होता रहा है। इसके लिए उन्होंने प्रदेश कार्यकारिणी को बधाई देते हुए यह भी जानकारी दी कि महानिदेशक एवं परिवार कल्याण महानिदेशालय लखनऊ के आए हुए आदेश से यह जानकारी हुई है कि 500 रुपया प्रति माह के हिसाब से बजट आ चुका है। इसे सुनकर महिला स्वास्थ्य कार्यकत्रियों हर्ष व्याप्त हो गया। बैठक में कुमुद राय, द्रोपदी राय, रंजना राय, उषा सिंह, मंजू देवी, सरिता देवी, सुनीता मौर्या आदि उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें