फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रासेयो की छात्राओं ने रैली निकाल साफ-सफाई के प्रति किया जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत अभियान के क्रम में शुक्रवार को श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने नगर में जागरुकता रैली निकाली। इस दौरान छात्रओं ने लोगों को अपने आस-पास के क्षेत्रों को साफ-सुथरा रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत अभियान को समाज के हर तबके तक पहुंचाने को लेकर श्रीअग्रसेन महिला महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने जन-जागरुकता पखवारा के तहत शुक्रवार को अभियान की शुरुआत की। पहले दिन राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं ने रासेयो प्रभारी डा. निशा यादव के नेतृत्व में जागरुकता रैली निकाली। रैली महाविद्यालय से निकलकर नगर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए कोलबाजबहादुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंचा। जहां छात्राओं ने बच्चों सहित अभिभावकों को खुले में शौच न जाने का आह्वान किया। संकल्प दिलाया कि वे खुद खुले में शौच नहीं करेंगे और न ही दूसरों को करने देंगे। इस दौरान छात्राओं ने खुले में शौच से होने वाली बीमारियों के बारे में बताया। महाविद्यालय की अनुशासनाधिकारी डा. शैलजा त्रिपाठी ने छात्राओं को अपने गांव, मुहल्ले में प्रतिदिन पांच परिवार के लोगों को प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान मिशन के बारे में जागरुक करने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर डा. ऊषा कुमारी, डा. अर्पिता मिश्रा, डा. विनोद पाठक, डा. अवधेश मौर्या, डा. अखिलेश, रमेश मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें