फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने खाली कराया कांशीराम आवास

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर। कांशीराम आवासीय कालोनी गजहड़ा में बनकर तैयार आवास में अवैध तरीके से रह रहे लोगों को हटा कर एडीएम प्रशासन के निर्देश पर शनिवार को नगरपालिका मुबारकपुर के ईओ ने पुलिस के सहयोग से खाली करवाया। इस दौरान मौके पर हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन

बता दें कि मुबारकपुर क्षेत्र के गजहड़ा में गरीबों के लिए बसपा सरकार में कांशीराम आवास कालोनी के लिए धनराशि आवंटित हुई। अभी निर्माण कार्य आधा अधूरा ही हुआ था कि बसपा सरकार का कार्यकाल पूरा हो गया। इसके बाद सपा सरकार में वर्ष 2014 में कालोनी बनकर तैयार हो गई। प्रशासन की तरफ से अभी तक पात्रों को आवास आवंटित नहीं किया गया है। विभिन्न क्षेत्रों से 38 परिवारों के लोग उसमें रहने लगे थे, जिसकी शिकायत गांव वालों ने कई भबार जिला प्रशासन से की। शनिवार को समाधान दिवस में पहुंचे एडीएम प्रशासन लवकुश के सामने लोगों ने इस प्रकरण को रखा। इस पर उन्होंने तत्काल अधिशासी अधिकारी प्रतिभा सिंह को मौके पर अवैध तरीके से रह रहे लोगों से आवास खाली कराने का निर्देश दिया। अधिशासी अधिकारी ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच आवास खाली कराया। इस दौरान वहां पहुंचे एडीएम प्रशासन लापरवाही बरतने के लिए कालोनी के चौकीदार और अवर अभियंता आवास विकास अभिषेक वर्मा को पद से हटाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। अधिशासी अधिकारी प्रतिभा सिंह ने कह कि पुन: अवैध तरीके से आकर रहने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाईल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें