फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरब्रिज में बने होल को भरने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। काफी जद्दोजहद के बाद बने जनपद के इकलौते ओवरब्रिज में काफी बड़ा होल होने सेे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसकी जानकारी होते ही एडीएम प्रशासन लवकुश त्रिपाठी ने पीडब्ल्यूडी को दो दिन के अंदर ओवरब्रिज के गड्ढे को भरने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बताते चलें कि जनपद में कई वर्षों से बेलइसा रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज की जरूरत महसूस की जा रही थी। लेकिन इसे लेकर जनपद के लोगों को काफी संघर्ष करना पड़ा। किसी तरह से ओवरब्रिज पास हुआ लेकिन कई बार अड़ंगा इसके निर्माण के दौरान लगा। लेकिन किसी तरह से इसका निर्माण पूरा हुआ लेकिन कुछ वर्ष उपरांत ही मंगलवार को इसमें बड़ा होल दिखाई देने लगा। जिसके कारण बहुत से लोग इस पर जाने से डरने लगे। भारी वाहन इसे बचाकर गुजरने लगे जिसके कारण ओवरब्रिज पर यातायात प्रभावित होने लगा। जैसे ही इस बात की जानकारी एडीएम प्रशासन को हुई उन्होंने पीडब्ल्यूडी को ओवरब्रिज में बने होल को दो दिन के अंदर मरम्मत कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें