फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.60 लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। विदेश भेजने के नाम पर एक व्यक्ति ने 1.60 लाख रुपये हड़प लिया है। पीड़ित ने इस बाबत सिधारी थाने पर तहरीर दिया तो कोई सुनवाई नहीं हुई। जिस पर पीड़ित एसपी को शिकायती पत्रक सौंपा। एसपी के निर्देश पर सिधारी पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया और जांच में जुटी है।
विज्ञापन

सिधारी थाना के छतवारा उर्फ हैदराबाद निवासी गोपाल प्रसाद के दो पुत्र रविचंद व भानु चंद है। दोनों पुत्रों को रोजीरोटी के लिए विदेश भेजने के नाम पर उसने रानी की सराय के करीमपुर गांव निवासी विक्रम पुत्र रमई को 80-80 हजार प्रति व्यक्ति के हिसाब से कुल 1.60 लाख रुपये सितंबर 2023 में दिया। विक्रम ने 10 से 20 दिनों में विदेश भेज कर काम दिलाने का आश्वासन दिया।
विदेश भेजने के नाम पर वह 12 दिसंबर 23 को उसके दोनों पुत्रों को मुम्बई लेकर गया। जहां से 14 दिसंबर का टिकट भी उसने दिखाया था। वहां पहुंचने पर पता चला कि टिकट फर्जी था। इसके बाद उसके दोनों पुत्र लौट आए। इसके बाद से विक्रम आज-कल की बात कह कर टालता रहा। उसने जब पैसा वापस मांगा तो जानमाल की धमकी देने लगा। जिसकी शिकायत 30 मार्च 2024 को थाने पर किया तो हल्का दरोगा व सिपाही ने दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ और नही मुकदमा ही दर्ज किया गया। जिस पर पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र सौंपा। एसपी के निर्देश पर सिधारी थाना पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच की कवायद में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें