आजमगढ़। जिले की कानून व्यवस्था में सुधार को लेकर एसपी अनुराग आर्य ने सोमवार को 16 उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्रों में बदलाव किया। इसमें पांच उपनिरीक्षक ऐसे है जो अब तक लाइन में थे और उन्हें पर अब थानों पर जिम्मेदारी दी गई है। वहीं एसपी ने केके वर्मा को अपना पीआरओ बनाया है। जिले के एसपी अनुराग आर्य ने जिन उप निरीक्षकों का तबादला किया उनमें राजीव कुमार सिंह को अहिरौला से हटाकर थाना मुबारकपुर की कस्बा चौकी में तैनाती दी गई है। वहीं मुबारकपुर कस्बा चौकी में तैनात रहे शंकर यादव को रौनापार थाने के महुला चौकी पर तैनात किया गया। पुलिस लाइन में रहे धीरेंद्र बहादुर सिंह को अहिरौला थाने के माहुल चौकी पर तैनात किया गया जबकि दीदारगंज थाने में तैनात नागेश चौधरी को गंभीरपुर थाने के गोसाई के बाजार में तैनाती दी गई। जहानागंज थाने में तैनात विजय कुमार सिंह को एलवल चौकी की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि एलवल चौकी पर तैनात रहे कमलकांत वर्मा को पीआरओ बनाया गया है। रौनापार थाना क्षेत्र के महुला में तैनात मोतीलाल पटेल को मेंहनाजपुर थाने में जबकि अहिरौला थाने के माहुल में तैनात सूर्यकांत पांडेय को थाना मेंहनाजपुर की जिम्मेदारी दी गई है। जहानागंज थाने में तैनात घनश्याम यादव को इसी थाने में प्रमोट कर दिया गया, जबकि गंभीरपुर थाने के गोसाई के बाजार में तैनात यशवंत सिंह को अहिरौला थाने भेजा गया है। पुलिस लाइन में तैनात कुलदीप सिंह, सुधीर पांडेय, कमलेश यादव व अतीक अहमद को क्रमश: थाना निजामाबाद, महाराजगंज, महराजगंज व दीदारगंज भेजा गया है। महाराजगंज थाने में कार्यरत पारसनाथ तिवारी को निजामाबाद थाने व मीडिया सेल में तैनात अनिल कुमार सिंह को पीआरओ प्रथम बनाया गया है। एसपी ने बताया कि बेहतर कानून व्यवस्था को लेकर यह बदलाव किया गया है आवश्यकता पड़ने पर और बदलाव भी किया जा सकता है।