फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुशाला से अनुपस्थित तीन सफाईकर्मियों का कटा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। सगड़ी तहसील क्षेत्र के पारनकुंडा अस्थाई पशुशाला में 74 पशु हैं। शुक्रवार को दोपहर बाद बीडीओ अजमतगढ़ दिलीप सोनकर पशुशाला का निरीक्षण करने पहुंचे जहां दो सफाईकर्मी राजू और अजीत मौके पर मिले। अन्य तीन सफाईकर्मी मुकेश, नागेंद्र और अशोक अनुपस्थित मिले। इस पर बीडीओ ने तत्काल तीनों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी ज्ञानदीप को फटकार लगाते हुए कहा कि पशुशाला में भूसा और चोकर की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। यहां खाते में एक लाख से ऊपर पैसा पड़ा हुआ है। पशुओं की पूरी व्यवस्था होनी चाहिए। नहीं तो सफाई कर्मी के साथ ही सेक्रेटरी पर भी कार्रवाई होनी तय है। गांव में जगह खाली हो तो उसे आरक्षित कर वहां पशुओं के चारे की व्यवस्था कराई जाए। उन्होंने कहा कि गौशाला में दुर्व्यवस्था होने पर संबंधित कर्मचारी पर गाज गिरनी तय है। भूसा, चोकर, पानी और छांव की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने पूरे गौशाला परिसर का घूम-घूूमकर निरीक्षण किया। जहां भी कमियां दिखीं उसे दूर करने का निर्देश दिया। वहां मौजूद कर्मचारियों को चेतावनी दी कि गौशाला में व्याप्त कमियों को तत्काल दुरुस्त करने के साथ ही पशुओं चारे की पर्याप्त व्यवस्था करें। अन्यथा अगले निरीक्षण में यदि कमियां मिलती हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पशुओं की सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें