फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहला कनेक्शन कटा नहीं, दूसरे की आ गई बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 1मेंहनगर। बिजली विभाग की लापरवाही की मार उपभोक्ता झेल रहे हैं। बिल की गड़बड़ी के चलते कई ऐसे उपभोक्ता हैं जो बकायेदार न होते हुए भी बकायेदार बना दिये गये हैं। वहीं रीडिंग से लेकर तमाम तरह की गड़बड़ी की मार उपभोक्ता पर पड़ रही है। विभागीय अधिकारी समस्याओं को दुरुस्त करने के बजाय एफआईआर कराने की धमकी देकर जबरन बकाया जमा करने का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन

मेंहनगर कस्बे के वार्ड नंबर आठ जवाहर नगर निवासी मुन्नी लाल विश्वकर्मा ने घरेलू उपभोग का कनेक्शन 1959 में लिया था। 2012 में मुन्नी लाल की मौत हो गई। इनका बेटा राकेश विश्वकर्मा रोजीरोटी के सिलसिले में बीते दस साल से बंगलूरू में रह रहा है। पिता की मृत्यु के बाद राकेश ने घर पर पिता के नाम से लगे बिजली कनेक्शन को काटे जाने के लिए 23 अप्रैल 2015 को आवेदन किया था। विभाग ने जनवरी 2016 में कनेक्शन काटे जाने का प्रमाण पत्र उसे उपलब्ध करा दिया। इसके बाद भी बिजली विभाग ने पिता के नाम के उक्त कनेक्शन पर 1.17 लाख का बकाया भेज दिया। 2017 में राकेश बंगलूरू से घर आया तो उसे बकाये की जानकारी हुई। राकेश ने भागदौड़ शुरू की तो विभागीय कर्मचारी ने 16 हजार में मामला निपटाने की बात कही। राकेश ने पैसा दे दिया। इसके बाद भी बकाया ज्यों का त्यों है और विभाग की टीम वसूली के लिए लगातार दबाव बना रही है। पुराना मामला चल ही रहा था कि इस बीच राकेश के मकान पर नये कनेक्शन की बात भी सामने आ गई जबकि राकेश ने नये कनेक्शन के लिए आवेदन ही नहीं किया है। इस नये कनेक्शन पर भी लगभग चालीस हजार का बकाया बताया जा रहा है। पीड़ित परिवार समेत बंगलूरू रहता है। इन दिनों वह घर आया हुआ है और बिजली विभाग का चक्कर लगा रहा है। इस बाबत पूछे जाने पर अवर अभियंता रवि राव का कहना है कि प्रकरण मेरे संज्ञान में नहीं है, प्रकरण सामने आने पर उसका निदान कराया जायेगा।
मुबारकपुर। स्थानीय कस्बा स्थित विद्युत उपकेंद्र पर लगा मेन ट्रांसफार्मर जल गया है जिसके चलते पूरे कस्बे की बत्ती गुल है। 48 घंटे से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी बिजली विभाग नया ट्रांसफार्मर लगा कर बिजली की सप्लाई चालू नहीं कर सका है।
विज्ञापन

इन दिनों भीषण गर्मी से लोग बेहाल है तो वहीं बिजली विभाग की दुर्व्यवस्था ने लोगों की परेशानी को और बढ़ा दिया है। मुबारकपुर कस्बा स्थित विद्युत उपकेंद्र पर लगा 10 एमबीए का मेन ट्रांसफार्मर दो दिनों पहले जल गया। उसे बदलने की कवायद विभाग कर रहा है लेकिन 48 घंटे के बाद भी बिजली विभाग कस्बे की सप्लाई शुरू नहीं कर सका है। जिससे लोग गर्मी के इस मौसम में परेशानी झेल रहे है। मुबारकपुर कस्बा मुस्लिम बाहुल्य है और इन दिनों मुस्लिम समुदाय का रमजान माह चल रहा है। रोजेदार बिना खाना-पानी के रह रहे हैं। वहीं जेई राजू यादव ने बताया कि नया ट्रांसफार्मर आ रहा है, जिसे लगा कर जल्द बिजली सप्लाई बहाल कर दी जायेगी।
हाईटेंशन तार पर गिरा पेड़, ठप हुई बिजली
मेंजवा। शाहगंज-आजमगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित कोल्ट स्टोरेज के पास हाईटेंशन तार पर पेड़ के गिर जाने से तार क्षतिग्रस्त हो गया और कस्बा समेत आसपास के क्षेत्र की बत्ती गुल हो गई। शनिवार की देर रात पेड़ गिरने से प्रभावित हुई बिजली आपूर्ति रविवार को सहीं हो सकी। जिसके चलते कस्बा व आसपास के लोग पूरी रात रतजगा करने को मजबूर हुए। सबसे अधिक परेशानी रोजेदारों को उठानी पड़ी। एक तो उन्हें रात भर सोने को नहीं मिला तो वहीं सहरी के समय वे ठंडे पानी के लिए भी तरस गये।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें