फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन को आईटीआई मैदान से अखिलेश व्यक्त करेंगे आभार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तीन जून को शहर के आईटीआई मैदान में आयोजित कार्यक्रम के जरिए लोगों का आभार व्यक्त करेंगे और धन्यवाद देंगे। सभा को संबोधित करने के बाद अखिलेश सर्किट हाउस में जिले के प्रमुख शिक्षक, डाक्टर, अधिवक्ता, साहित्यकार आदि से मुलाकात करेंगे। साथ ही इन लोगों से मार्ग दर्शन लेकर जिले के विकास की योजना तैयार करेंगे। रात सर्किट हाउस में गुजारने के बाद अखिलेश यादव दूसरे दिन चार जून को गाजीपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 2019 के लोकसभा चुनाव में सदर सीट से चुनाव लड़े और भारी मतों से विजयी हुए। चुनाव में जीत के बाद लोगों का आभार प्रकट करने के लिए तीन जून को राष्ट्रीय अध्यक्ष का आगमन हो रहा। पीएसी कैंपस में 11.15 बजे के करीब उनका हेलीकाप्टर उतरेगा। वहां से 12 बजे आईटीआई मैदान पहुंचकर सभा को संबोधित करेंगे। आभार और धन्यवाद ज्ञापित करने के बाद वे सर्किट हाउस जाएंगे। वहां जिले के वरिष्ठ अधिवक्ताओं, प्रमुख शिक्षकों, डाक्टरों, साहित्यकारों आदि के साथ मिलकर बैठक करेंगे। साथ ही जिले के विकास के लिए इन लोगों से राय मांगी जाएंगी। इनके सुझावों पर अमल करते हुए विकास किया जाएगा। सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि रात भर सर्किट हाउस में विश्राम के बाद दूसरे दिन चार जून को वह गाजीपुर जिले के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय उर्फ पप्पू यादव को श्रद्धांजलि देंगे। हवलदार ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गुरुवार को पार्टी के सभी पूर्व मंत्री, विधायक, कार्यकारणी के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई। जिसमें पूरी रूपरेखा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें