फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालगंज की पांचों विधानसभाओं में भारी पड़ा गठबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। लालगंज लोकसभा चुनाव में मतगणना के बाद अगर विधानसभावार प्रत्याशियों को मिले मतों का आंकलन करें तो गठबंधन प्रत्याशी संगीता आजाद भाजपा प्रत्याशी नीलम सोनकर पर हर विधानसभा क्षेत्र में भारी पड़ीं। सबसे ज्यादा वोटों का अंतर निजामाबाद विधानसभा में देखने को मिला। सबसे बड़ी बात यह रही यहां चुनाव लड़ रही कांग्रेस को सुभासपा से भी कम वोट मिले।
विज्ञापन

भाजपा ने पिछले बार की उम्मीदवार नीलम सोनकर पर भरोसा जताते हुए उन्हें दोबारा लालगंज संसदीय सीट से अपना प्रत्याशी बनाया। लेकिन भाजपा उम्मीदवार गठबंधन उम्मीदवार को कहीं भी टक्कर देती नजर नहीं आई। हर विधानसभा में उन्हें गठबंधन उम्मीदवार ने मात दी। कांग्रेस ने आजमगढ़ में अखिलेश के कारण अपने प्रत्याशी नहीं उतारा लेकिन लालगंज में पंकज मोहन सोनकर को प्रत्याशी बनाया। लेकिन, पंकज मोहन सोनकर भाजपा और गठबंधन के मुकाबले कहीं ठहरते नजर नहीं आए। इतना ही नहीं पंकज मोहन को भाजपा से अलग होकर मैदान में उतरी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के डॉ. दिलीप कुमार सरोज से भी कम मत प्राप्त हुए। जिसका परिणाम रहा कि सुभासपा तीसरे और कांग्रेस चौथे स्थान पर रही।
विज्ञापन

लालगंज लोकसभा के चार प्रमुख प्रत्याशियों को मिले विधानसभावार मत
प्रत्याशी पार्टी अतरौलिया निजामाबाद फूलपुर-पवई दीदारगंज लालगंज डाक मतपत्र कुल
संगीता आजाद बसपा 106167 107191 103003 96677 104507 1275 518820
नीलम सोनकर भाजपा 92863 52325 58875 71634 80663 895 357223
डा. दिलीप सुभासपा 4945 1566 3905 4279 3229 03 17927
पंकज मोहन कांग्रेस 3445 2692 3246 3742 4478 27 17630
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें