फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर सिंह के दान किये भवन में खुलेगा एससी-एसटी छात्रावास

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। राज्यसभा सांसद अमर सिंह के तरवां स्थित दान किए भवन में एससी-एसटी छात्रावास खोला जाएगा। यह निर्णय सेवा भारती गोरक्ष प्रांत की बैठक में लिया गया। इसके साथ ही सेवा भारती के नई जिला इकाई की भी घोषणा की गई।
विज्ञापन

सेवा भारती के जिला इकाई की बैठक सोमवार को डॉ. जेएस बर्नवाल के आवास पर हुई। इस बैठक में सांसद अमर सिंह द्वारा सेवा भारती को दान में मिलने आवास पर अनुसूचित जाति व जन जाति के बच्चों के लिए छात्रावास शुरू किये जाने का निर्णय हुआ। बैठक में ही सेवा भारती की नई जिला इकाई की भी घोषणा की गई जिसमें अमर सिंह व डॉ. दिनकर राय को संरक्षक बनाया गया। इसके साथ ही डॉ. गजानंद बरनवाल को अध्यक्ष और डॉ. राकेश सिंह को मंत्री बनाए जाने की घोषणा हुई। उपाध्यक्ष पद पर संतोष जायसवाल, सिद्धार्थ सिंह, विजय यादव, सह मंत्री पद पर रणविजय सिंह व डॉ. दीपक पांडेय, कोषाध्यक्ष पद पर ज्वाला प्रसाद, संपर्क प्रमुख पद पर पवन उपाध्याय को मनोनीत किया गया। राजन उपाध्याय, अनिल त्रिपाठी, डॉ. जेपी पांडेय, डॉ. संतोष सिंह, विपुल राय व संचिता चौहान को बतौर सदस्य नई कमेटी में स्थान दिया गया है। बैठक में पूर्व उत्तर प्रदेश के क्षेत्र सेवा प्रमुख नवल किशोर, आजमगढ़ विभाग के विभाग प्रचारक बैरिस्टर, गोरक्ष प्रांत के सेवा प्रमुख डॉ. राकेश सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें