आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को जिलाध्यक्ष शैलेश राय के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने जनता सहयोग इंटर कालेज मईखरगपुर के शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का वेतन नहीं मिलने की जानकारी देते हुए भुगतान कराए जाने की मांग की। इस दौरान डीएम कार्यालय के बाहर कर्मचारियों ने प्रदर्शन भी किया।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि विद्यालय के प्रबंधक जनवरी माह से अब तक वेतन, बोनस, डीए और सातवें वेतनमान का एरियर अभी तक नहीं दिया है। डीएम ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से लेते हुए प्रबंधक के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने का निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक को दिया। डीएम से मिलने के बाद प्रतिनिधि मंडल जिला विद्यालय निरीक्षक से मिलकर पूरी जानकारी दी। उन्होंने इसे संज्ञान में लिया और आश्वासन दिया कि शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में बालकेश दुबे, आनंद कुमार राय, रामसेवक सिंह, नंद लाल उपाध्याय, दिवाकर राम, प्रदीप, सत्येंद्र, प्रमोद सहित आदि शामिल रहे।