आजमगढ़। पीएम नरेंद्र मोदी को 2019 की लोकसभा चुनाव के बाद पुन: पीएम बनाने के लिए तमिलनाडू से निकली जागरूकता यात्रा रविवार को जिले में पहुंची। जिले में पहुंचने पर यात्रा का भाजपा के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। एक सामाजिक संगठन की अध्यक्ष विजय लक्ष्मी के नेतृत्व में यात्रा कलेक्ट्रेट पहुंची। जहां स्वागत के बाद यात्रा का शहर में भ्रमण हुआ। इस दौरान विजय लक्ष्मी ने महिला सशक्तिकरण के तहत सवा नौ टन के ट्रक को अपने सीने से बांध कर खींचा। उन्होंने कहा कि इस कला का प्रदर्शन वह इस लिए करती है कि महिलाएं किसी से कम नहीं है। जो ठान लेती है वह कर सकती है। यात्रा का स्वागत करने वालों में कुशल सिंह गौतम, राकेश सिंह, प्रशांत सिह, विनीत सिंह, आदर्श श्रीवास्तव, अंवेश यादव, करूण राय, अभिलोक राय, आदित्य सिंह, निहाल, प्रदूत, अर्पित, देवांश, अभिषेक, अमन, धनंजय, निखिल, यशदीप, शिव आदि शामिल रहे।