फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शबना ने अदिति को दिए नृत्य के टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजवां। फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी मंगलवार को अपने पैतृक गांव मेजवां में तीन दिवसीय प्रवास के दौरान कैफी आजमी चिकनकारी सेंटर पहुंची। सेंटर पर मी रक्सम ने शूटिंग चल रही थी। इस दौरान उन्होंने फिल्म की मुख्य कलाकार अदिति शर्मा को डांस के टिप्स दिए। उन्होंने चिकनकारी सेंटर में भी काफी समय दिया। शबाना ने मेजवां सोसाइटी द्वारा मुंबई में किए गए फैशन शो की फोटो लोगों को दिखाई। इसके बाद वो निर्माणाधीन स्टेडियम स्थल पहुंचीं। यहां काम कर रहे मजदूरों से रूबरू हुईं। स्टेडियम कब तक बनकर तैयार होगा, इसकी वस्तुस्थिति की जानकारी ली। सुबह अपने भाई बाबा आजमी के साथ वो पूरे गांव में भी घूमीं। कैफी आजमी की ओर से लगाए गए आम के मोती बाग भी गईं। इस दौरान पुलवामा की घटना के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये घटना बेहद अफसोसनाक है। देश के लिए शहीद होने वालों को खिराजे अकीदत पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें