फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रास कंट्री रेस में वाराणसी के धावकों का जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी। स्वामी विवेकानंद जनजागृति संस्था दीदारगंज की तरफ से सोमवार को अमर शहीद रामाश्रय यादव क्रास कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन दीदारगंज चौक पर किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम और तृतीय स्थान पर वाराणसी के धावकों ने कब्जा जमाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का दौरान शुभारंभ ब्लाक प्रमुख फूलपुर अर्चना यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया। दस किलोमीटर दौड़ दीदारगंज चौक से फुलेश, कुशलगांव होते हुए दीदारगंज चौक पर वापस संपन्न हुआ। दौड़ प्रतियोगिता में आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, वाराणसी, प्रयागराज, जौनपुर, अंबेडकरनगर आदि जिलों के धावकों ने भाग लिया। 10 किलोमीटर दौड़ में सुनील कुमार यादव वाराणसी प्रथम स्थान पर रहे। उन्हे पुरस्कार में एलईडी टीवी, दूसरे स्थान पर मुकेश यादव जौनपुर को साइकिल, तीसरे स्थान पर मनोज कुमार यादव वाराणसी को साइकिल दी गई। दौड़ में 51 धावकों ने भाग लिया। पुरस्कार बीडीओ राजेश यादव ने दिया। अध्यक्षता रामपाल सिंह ने की और मुख्य अतिथि विधायक सुखदेव राजभर रहे। कहा कि प्रतियोगिता हमेशा लोगों को प्रेरणा देने का काम करेगी। संचालन राजेश रंजन यादव ने किया। इस अवसर पर जेपी जायसवाल, चंद्रजीत यादव, नरेंद्र यादव, दीपक यादव, दिलीप यादव, प्रदीप वेनवंशी, मनोज यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें