फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजवां। कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल नारायन सिंह के नेतृव में गुरुवार को राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुई तो 28 जनवरी को तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। अनिल नारायण सिंह ने कहा की कुशल गांव रोड पर परिवहन निगम की ओर से यात्रियों की सुविधा के बस स्टैण्ड बनाया गया था। कुछ दिनों तक बसों का ठहराव हुआ फिर बाद में उसे बंद कर दिया गया। माहुल-फूलपुर रोड पर लोनियाडीह मदरसा के पास काफी दिनों से पुल क्षतिग्रस्त है। भरौली में किसानों की भूमि से राजवाहा खोदकर बनाया गया है, लेकिन अब तक मुआबजा नहीं दिया गया। बरईपुर विधुत उपकेंद्र बनकर तैयार है लेकिन उसे अबतक चालू नहीं किया गया। इसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अंबारी-दीदारगज रोड पर भेड़िया पुल की रेलिंग काफी दिनों से क्षतिग्रस्त है। शाहिद शादाब, जगदीश प्रसाद गुप्ता,निसार अहमद दबिरुल इस्लाम, तुफैल अहमद , परवेस कुमार सिंह, राम पति गुप्ता, हरिश्चंद्र यादव, राजेश, सुरेश थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें