फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा निरस्त किए जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा को निरस्त किए जाने की मांग को लेकर छात्रों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को पत्रक भेज कर परीक्षा निरस्त न होने की स्थिति में शुक्रवार से मेहता पार्क में धरना-प्रदर्शन शुरू किए जाने की चेतावनी भी दी। शिब्ली पीजी कॉलेज के छात्र नेता लालजीत यादव के नेतृत्व में छात्र-छात्राएं गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर नारेबाजी किया। छात्रों का आरोप था कि छह जनवरी को हुई शिक्षक भर्ती परीक्षा शुरू होने के पूर्व ही प्रश्रपत्र व साल्व सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। ऐसे स्थिति में परीक्षा की शुचिता सुरक्षित नहीं रह गई है। यदि छह जनवरी को हुई परीक्षा को निरस्त नहीं किया जाता तो शिक्षा माफियाओं की इस कवायद के चलते प्रतिभाशाली छात्रों के भविष्य के साथ काफी अन्याय होगा। ऐसी स्थिति में छह जनवरी को हुई परीक्षा निरस्त कर नये सिरे से परीक्षा सीसी टीवी की निगहबानी में कराए जाने की मांग किया। मुख्यमंत्री को भेजे पत्रक में छात्रों ने यह भी एलान किया कि शुक्रवार से मेहता पार्क में धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर सुशील निषाद, अनिल, संतोष, मीना, सरिता, अनुपम, दिव्या, अनुराधा, उषा, प्रीता, श्वेता, अमित, ऋतिका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें