आजमगढ़। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के जिलाध्यक्ष रामप्यारे यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय पर किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह की 117वीं जयंती किसान दिवस के रूप में मनाई गई। मुख्य अतिथि के रूप में मंडल प्रभारी रामदर्शन यादव मौजूद रहे। संचालन महासचिव आनंद उपाध्याय ने किया। रामदर्शन यादव ने कहा कि स्व. चौधरी चरण सिंह किसानों के सबसे बडे़ हितैषी थे। किसानों के हक की लड़ाई आजीवन लड़ते रहे। उनका कहना था कि दिल्ली का रास्ता गांव के खेत खलिहान से होकर जाता है। जिस देश का किसान खुशहाल नहीं है, वह देश खुशहाल नहीं हो सकता। आज देश का किसान परेशान हाल है। उसे न तो अच्छे और सस्ते बीज मिल पा रहे हैं और न ही अच्छी और सस्ती खाद। बिजली, पानी का तो और बुरा हाल है। वर्तमान सरकार की नीतियां किसान विरोधी और व्यापारी परस्त होने से किसान अपने को ठगा महसूस कर रहा है। चीनी मिल 50 से एक क्विंटल गन्ने की कटौती ट्राली से कर रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव के निर्देश पर पूरे एक सप्ताह तक किसानों की समस्याओं का समाधान के लिए विशेष अभियान चलाकर संघर्ष किया जाएगा। डा. राजेंद्र यादव, लल्लन तिवारी, सुरेंद्र चौहान, अरविंद यादव, जयप्रकाश यादव, अजमल अंसारी, कन्हैया सिंह, शर्मानंद पांडेय, सलमा, किरन श्रीवास्तव, कमलाकांत यादव, कृष्णा सिंह, युवराज, बंटू, मुमताज, अब्दुल्लाह, अतुल यादव मौजूद रहे।