फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकों के आधार पर रागिनी यादव को मिली चैंपियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी। गया प्रसाद स्मारक राजकीय महिला पीजी कालेज में दो दिवसीय 20वीं क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। प्रतियोगिताओं का उद्घाटन प्रो. ज्ञान प्रकाश वर्मा ने किया। अंकों के आधार पर महाविद्यालय की चैंपियन रागिनी यादव पुत्री राजेन्द्र प्रसाद यादव बनी। उन्हें सम्मानित किया गया। पहले दिन 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान सुषमा पाल, द्वितीय स्थान इन्दू यादव और तृतीय स्थान अंजना ने प्राप्त किया। गोला प्रक्षेपण में प्रथम स्थान रागिनी यादव, द्वितीय स्थान रिंका यादव और तृतीय स्थान डिंपल यादव ने प्राप्त किया। चक्र प्रक्षेपण में प्रथम स्थान रागिनी यादव, द्वितीय स्थान डिंपल यादव और तृतीय स्थान मोनिका यादव ने प्राप्त किया। दूसरे दिन तार गोला प्रक्षेपण में प्रथम स्थान मोनिका यादव, द्वितीय स्थान रागिनी यादव और तृतीय स्थान डिंपल यादव ने प्राप्त किया। भाला प्रक्षेपण में प्रथम स्थान रिंका यादव, द्वितीय स्थान मंजू यादव और तृतीय स्थान चांदवी चौहान ने प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान सुषमा पाल, द्वितीय स्थान शालिनी यादव और तृतीय स्थान नीरज यादव ने प्राप्त किया। लंबी कूद में प्रथम स्थान अंजना, द्वितीय स्थान चांदनी चौहान और तृतीय स्थान रेनू यादव और शालिनी यादव ने प्राप्त किया। ऊंची कूद में प्रथम स्थान रागिनी, द्वितीय स्थान अर्चना यादव और तृतीय स्थान अंजना ने प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं का समापन प्राचार्य प्रो. रामराज यादव ने किया। क्रीड़ा प्रभारी डा. जय सिंह ने सबका धन्यवाद किया। संचालन डा. उदयभान यादव ने किया। डा. नन्दलाल चौरसिया, दीपा वर्मा आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें