फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब आयोग के गठन की मांग: चंद्रभूषण पांडेय

विज्ञापन
गरीब आयोग
विज्ञापन
आजमगढ़। राष्ट्रीय नैतिक पार्टी के तत्वावधान में रविवार को कलेक्ट्रेट स्थित रिक्शा स्टैंट में गांव गरीब चौपाल का आयोजन मूलचंद्र चौहान की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व न्यायाधीश चंद्र भूषण पांडेय ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाग गरीबों को नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


इस लाभ को बिचौलिये बीच में ही हजम कर जाते है। प्रधान और सिक्रेटरी की मिलीभगत से गरीबों को लाभ से वंचित कर अपात्रों को लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से गरीब आयोग का गठन किए जाने की मांग किया।

उन्होंने कहा कि गरीब हर जाति में होते है, अगर आयोग का गठन हो जाता है तो किसको लाभ मिलना चाहिए और कौन गरीब है, इस बात को आयोग के तय करने के बाद ही उसे लाभ मिलेगा। कार्यक्रम का संचालन संजय पांडेय ने किया। इस मौके पर राम बुझारत यादव, वीके सिंह, दिनेश चंद्र पांडेय, अब्बास, दिनेश पांडेय सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें