फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरूकता के अभाव में समाज उपेक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। राष्ट्रीय साहू गांधी समाज की बैठक रविवार को पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश साहू की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष देवनाथ साहू ने कहा कि समाज के लोगों के अंदर जागरूकता नहीं होने के कारण उपेक्षित है। उन्होंने कहा कि हमारे आदर्श राष्ट्रपिता महात्मा गांधी है। उनके आदर्शों पर चलकर ही समाज अपनी समस्याओं का समाधान निकाल सकता है। उन्होंने बच्चों की शिक्षा पर जोर दिया। प्रदेश अध्यक्ष विंदेश्वरी साहू ने कहा संगठन को ब्लाक स्तर पर मजबूत बनाए जाने पर जोर दिया। अंत में पल्हनी ब्लाक के महामंत्री सुशील के दादा के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। बैठक में मंगला प्रसाद साहू, मनोज साहू, रामप्यारे साहू, शिवानंद, शिवकुमार, अच्छे लाल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। बैठक का संचालन रामनवमी साहू ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें