आजमगढ़। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की बैठक सिविल लाइन स्थित कैंप कार्यालय में रविवार को जिलाध्यक्ष रामप्यारे यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी पूर्व विधायक रामदर्शन यादव ने बताया कि 26 नवंबर को होने वाले युवा सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव शामिल होंगे। यह सम्मेलन पल्हनी स्थित दामोदर पैलेस के परिसर में आयोजित होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिलाध्यक्ष ने विधान सभावार प्रभारियों के नाम की घोषणा की। जिसमें सदर विधान सभा प्रभारी धीरेंद्र यादव, जवाहिर यादव, हरिश्चंद यादव होंगे। मुबारकपुर के लिए अजमल अंसारी, देवनाथ यादव, लालगंज-रणजीत यादव, कमलेश सिंह, मेहनगर- सुनीता सिंह, चंद्रशेखर विश्वकर्मा, निजामाबाद- चंद्रजीत सिंह, जय प्रकाश यादव, सगड़ी-अरविंद यादव, फखरे आलम, फूलपुर- मुमताज अहमद मंसूरी, अतरौलिया- घनश्याम निषाद, शिव कुमार राजभर, दीदारगंज- सुरेंद्र चौहान, मनीष यादव, श्री यादव को जिम्मेदारी सौपी गई है। जिलाध्यक्ष ने यह भी बताया कि 22 नवंबर को मुलायम सिंह यादव का जन्म दिन धर्मनिरपेक्षता दिवस के रुप में मनाया जाएगा।