आजमगढ़। यूपी बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए इस बार सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी लगाए गए थे। इस वजह से सीसी टीवी हनकल माफियाओं की ज्यादा नहीं चली। सिर्फ कुछ केंद्रों पर प्रमुख विषयों की परीक्षा के दिन नकल माफिया इमला बोलकर नकल कराने में सफल रहे। सीसीटीवी लगाने का असर परीक्षा परिणाम दिखायी दिया।
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने का संकल्प लिया था। उन्हीं विद्यालयों पर परीक्षा केंद्र बनाये गये जहां सभी परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी की व्यवस्था थी। इसके साथ ही सभी केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती भी हुई थी। यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार काफी सख्ती की गई थी। जिसके चलते नकल माफिया खुलकर नकल करा पाने में सफल नहीं हो सके। नकल न होने की वजह से कई ने खुद ही परीक्षा छोड़ दी थी। स्वयं ही परीक्षा छोड़ दी थी। कुछ एक परीक्षा केंद्रों पर सीसी टीवी कैमरे में आडियो जैक न लगा होने के चलते नकल माफियाओं ने कमरे के बाहर से कुछ एक नंबर के प्रश्र बोल कर हल करा पाने में ही सफल हो सके।