फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवीन परती पर बोए गए गेहूं की निलामी से होगी कटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नवीन परती पर बोए गए गेहूं की निलामी से होगी कटाई
विज्ञापन

फरिहा। निजामाबाद तहसील क्षेत्र के मक्खन पट्टी गांव स्थित नवीन परती की भूमि पर गांव के ही शोभनाथ पांडेय पुत्र रामाधार पांडेय का कई वर्षों से कब्जा है। श्रावस्ती मॉडल के तहत 24 जनवरी को गांव का निरीक्षण करने के बाद राजस्व टीम सहित लेखपाल अंजली वर्मा और कानूनगो हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने अवैध कब्जेदारों को नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। दोबारा 14 फरवरी को अवैध कब्जा गाटा संख्या 78 की मापी करने के लिए गांव में राजस्व की टीम पहुंची। लेकिन गेहूं की फसल तैयार हो जाने की वजह से जमीन की मापी सही ढ़ंग से नहीं हो सकी। जब ग्रामीणों ने सही तरीके से मापी नहीं होने का आरोप लगाया तो नायब तहसीलदार जया सिंह ने कहा कि जितना हिस्सा नवीन परती भूमि का है। अगर उसके अंदर कोई भी निर्माण होगा तो उसे भी हटाया जाएगा। नवीन परती की भूमि पर बोई गई फसल को निलामी के माध्यम से कटवा कर उसका पैसा तहसील मुख्यालय पर जमा करने का निर्देश ग्राम प्रधान रामबुझारत को दिया गया है। ब्यूरो
- अंबुज राय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें