फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज भवन के निर्माण में अनियमितिता का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नवनिर्मित रोडवेज भवन की गुणवत्ता में अनियमितता और चालकों की मनमानी के विरोध में हिंदू सगंठनों का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व से मिला। इस दौरान की भवन निर्माण अभी पूरा भी नहीं हुआ है कि इमारत चूने लगी है। वहीं, चालकों के मनमाने रवैये से दिवानी कचहरी से बवाली मोड़ तक जाम की स्थिति बनी रहती है। मना करने ये फौजदारी पर अमादा होने लगते हैं। मंगलवार को भी जाम में एंबुलेंस फंसी रही। समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।प्रशासन के निर्देश के बाद भी बसों को बेतरतीब खड़ी कर जाम लगा दिया जा रहा है। हिन्दू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष हरिवंश मिश्रा ने ब ताया कि जिला प्रशासन के आदेश को भी निगम के अधिकारी ठेंगा दिखा रहे हैें। पूर्ववर्ती सपा सरकार में रोडवेज बिल्डिंग का निर्माण कराया गया था। निर्माण दोयम दर्जे का होने के कारण शुभारंभ के पूर्व ही छत से पानी भका रिसाव शुरू हो गया है। बिल्डिंग की दीवार और वाल पेंटिंग खराब हो रही है। जितनी भी एसी लगाई गई थी, कई गायब हैं। निर्माण कार्य ही संदेह के घेरे में प्रतीत हो रहा है। रोडवेज बसों के चालकों की ओर से मनमानी की जा रही है। बसों को रोडवेज के आसपास बेतरतीब खड़ी किया जा रहा है। दीवानी कचहरी गेट से बवाली मोड़ तक प्रतिदिन घंटों जाम मिलता है। पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है। जाम के बीच में एंबुलेस सेवाएं भी पूरी तरह बाधित हो जाती हैं। प्रतिनिधिमंडल में राजबहादुर सिंह, हलधर दुबे, रामसकल चौहान, रविन्द्र यादव, सौरभ गुप्ता, राजेश पांडेय, सूर्यप्रकाश यादव, वंश पांडेय, रवि मौर्या, रुद्र पांडेय, राजेश चौबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें