क्षेत्र के कूबा महाविद्यालय पर आयोजित स्व. शिवपूजन सिंह इनामी राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में रविवार को फाइनल मुकाबला में आर्डेनरी हैदराबाद ने बीईजी रुड़की को हरा कर खिताब पर कब्जा जमाया। विजेता व उपविजेता टीम को सीडीओ व एसपी ग्रामीण ने पुरस्कृत किया। पंद्रहवें मिनट तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। मैच के 16 वें मिनट में आर्डेनरी हैदराबाद के खिलाडिय़ों ने रुड़की की टीम के सुरक्षा घेरे में एक गोल की बढ़त बना ली। रुड़की ने भी 19 वें मिनट में एक गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया। 25 वें मिनट में हैदराबाद के खिलाड़ियों ने एक और गोल मार कर दो-एक की बढ़त बना ली। मैंच के अंतिम समय में हैदराबाद के खिलाडिय़ों ने एक और गोल मार कर बढ़त का अंतर तीन-एक कर लिया। मुख्य अतिथि सीडीओ अभिषेक सिंह व एसपी ग्रामीण एनपी सिंह ने विजेता व उप विजेता टीमों को ट्राफी के साथ ही 35 हजार व 25 हजार कर नकद पुरस्कार दिया।