फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा प्रदाता से ईतर रख लिए गए कंप्यूटर आपरेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर। नगरपालिका परिषद कार्यालय में अधिशासी अधिकारी के कार्यालय में बुधवार को भी ताला जड़ा रहा। वहीं, ठेके बाद भी सेवा प्रदाता से ईतर कंप्यूटर आपरेटर रखने और चेयरमैन की बिना जानकारी में भुगतान की भी चर्चाएं कस्बे में जोरों पर हैं। पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि भी बुधवार को भुगतान संबंधी फाइलों को खंगालते रहे।
विज्ञापन

नगर पालिका में कंप्यूटर आपरेटर की तैनाती को लेकर ईओ और पालिध्यक्ष तथा सभासद आमने सामने आ गए हैं। पालिका में पूर्व चेयरमैन के कार्यकाल में ठेके पर दैनिक सफाईकर्मियों और कंप्यूटर आपरेटर को उपलब्ध कराने के लिए बेलाल अहमद को ठेका गिया गया था। बेलाल की ओर से कंप्यूटर आपरेटर के पद पर गजनफर और आमिर फहीम को लगाया गया था। पूर्व चेयरमैन का कार्यकाल खत्म होते ही ईओ प्रतिभा सिंह की ओर से दोनों को हटाकर इनके स्थान पर फैसल और अफसर मसूद की तैनाती कर दी गई। मजे की बात ये है कि इन दोनों को सेवा प्रदाता से नहीं लिया गया। इसमें एक आपरेटर अफसर मसूद तो पालिका के एक कर्मचारी का रिश्तेदार है। वहीं, सेवा प्रदाता का ठेका अभी मार्च तक बरकरार है।
इस बीच चेयरमैन के पद पर करीमुन्निशा अंसारी आसीन हुईं। उन्होंने दोनों पर शासनादेश और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी न देने का आरोप लगाकर इनके स्थान पर गजनफर और मो. नाजिम की तैनाती कर दी। ईओ की इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने आपरेटरों का सीपीयू आदि निकलवाकर अपने कक्ष में बंद करा दिया। पालिध्यक्ष और समर्थित सभासदों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने ईओ के कक्ष पर ही अपना ताला जड़ दिया। बुधवार को भी ये ताला पड़ा रहा। वहीं, कस्बे में ठेके बाद भी सेवा प्रदाता से ईतर कंप्यूटर आपरेटर रखने और चेयरमैन की बिना जानकारी में भुगतान की भी चर्चाएं कस्बे में जोरों पर हैं। पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि अब्दुल मजीद ने बताया कि ईओ की ओर से तैनात आपरेटरों की ओर से उन्हें जरूरी जानकारी नहीं दी जा रही थी। शासन ने 23 दिसंबर को पत्र जारी कर सभी नये पालिकाध्यक्षों को हस्ताक्षर आदि प्रमाणित करने को कहा था, ताकि खाते का संचालन ईओ और पालिकाध्यक्ष के संयुक्त हस्ताक्षर हो। इसकी भी जानकारी पालिकाध्यक्ष को नहीं दी गई। यहां तक की ईओ की ओर से कहा गया कि बोर्ड की पहली बैठक के बाद ही हस्ताक्षर आदि प्रमाणित होंगे। इस संबंध में ईओ से बात करने के लिए कहा गया तो उन्होंने कह दिया कि जिले पर बात होगी। साथ ही नये अध्यक्ष के शपथ ग्रहण के बाद ईओ की ओर से कई भुगतान करने की भी बाते सामने आ रही हैं, जिसकी जानकारी उन्हें नहीं दी गई हैं। इसलिए भुगतान रजिस्टर को खंगाला जा रहा है। इस संबंध में ईओ प्रतिभा सिंह से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कुछ कहने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें