फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचार्य ने तीन छात्रों को किया निष्कासित

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। श्री कृष्ण गीता राष्ट्रीय महाविद्यालय लालगंज की प्राचार्य डॉ. शीला मिश्रा ने महाविद्यालय के तीन छात्रों को निष्कासित कर दिया है। इसके साथ ही इन तीनों छात्रों की शिकायत भी चौकी प्रभारी लालगंज से लिखित प्रार्थना पत्र देकर की गई है। प्रार्थना पत्र में प्राचार्य ने बताया कि महाविद्यालय में छात्रसंघ नहीं है। इसके बाद भी दो-तीन छात्र अक्सर ही छात्रसंघ चुनाव कराने का दबाव बनाते रहते है। जिसके चलते महाविद्यालय में पठन-पाठन का कार्य भी प्रभावित होता है। प्राचार्य ने महाविद्यालय के छात्र सौरभ यादव पुत्र बजरंग लाल यादव निवासी अवदह, सूर्य प्रताप यादव पुत्र शोभनाथ यादव पुत्र गिरधरपुर व शैलेश यादव पुत्र जियालाल यादव निवासी उपेंदा को प्रबंधक की सहमति से निष्कासित किया है। इनके विद्यालय में प्रवेश पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें