फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह की जयंती पर पुरस्कृत होंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शासन की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती 23 दिसंबर को किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाई जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि सिधारी स्थित कृषि भवन में आयोजित कार्यक्रम में रबी किसान मेला एवं गोष्ठी आयोजित होगा। इसका उद्घाटन जिलाधिकारी करेंगे। कार्यक्रम में समस्त विभागों की ओर से स्टाल लगाए जाएंगे। अधिकारी विभाग की योजनाओं की जानकारी किसानों को देंगे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कृषकों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक आरके मौर्य ने बताया कि किसानों में उत्पादन और उत्पादकता में अधिकतम वृद्धि करने के लिए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत करने के लिए किसान सम्मान दिवस का आयोजन किया गया है। किसानों का चयन क्राप कटिंग के आधार पर जनपदीय चयन समिति की ओर से किया गया है। उद्यान, गन्ना और पशुपालन विभागों की ओर से भी किसानों का चयन किया गया है। प्रथम पुस्कार सात हजार, द्वितीय को पांच हजार आरटीजीएस के माध्यम से खाते में भेजा जाएगा। फसलों के प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेताओं को एक लाख, 75 हजार और 50 हजार का पुस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। कुल 32 किसानों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा चौधरी चरण सिंह का व्यक्त्वि एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान पर संगोष्ठी, कृषि प्रदर्शनी और प्रश्नोतरी पुस्कार मुख्य आकर्षण होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें