आजमगढ़। अखिल भारतीय गोंड़ महासभा और प्रादेशिक खरवार महासभा की संयुक्त बैठक शुक्रवार को अंबेडकर पार्क में हीरालाल गोंड़ की अध्यक्षता में हुई। बैठक में गोंड़ और खरवार जाति के लोगों ने जिला प्रशासन से अनुसूचित जाति प्रमाण-पत्र निर्गत किए जाने की मांग किया।
प्रदेश अध्यक्ष सुआल प्रसाद गोंड़ ने कहा कि गोंड और खरवार जाति के लोग हमेशा से शोषण और अन्याय का शिकार हो रहे है। जिससे सामाजिक और आर्थिक स्थिति में विकास नहीं कर पा रहे है। शासन प्रशासन कई महीनों से अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र निर्गत किए जाने को लेकर टालमटोल कर रहा है। महामंत्री त्रिभुवन खरवार ने कहा कि पिछले चार महीने से प्रमाण पत्र के लिए आवेदन और धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिलाध्यक्ष कन्हैया लाल गोंड ने कहा कि सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक उत्थान के लिए अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र आवश्यक है। जबकि प्रदेश सरकार प्रमाण पत्र के लिए गजट जारी कर चुकी है और तेरह जिलो में आजमगढ़ भी शामिल है। लेकिन शासन और प्रशासन की लापरवाही के चलते लोगो को आज तक अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र नहीं मिला। जिलाध्यक्ष दीपू खरवार ने प्रदेश सरकार से प्रमाण पत्र निर्गत किए जाने और लापरवाह तहसीलदारो के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाई किए जाने की मांग किया। इस मौके पर रज्जन गोंड़, रामधनी गोंड, बराऊ गोंड, सुशील गोंड, सूर्यमुखी गोंड़ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।