आजमगढ़। टीवी चैनल के डिबेट में हिंदुओं के प्रति ओछी टिप्पणी करने का आरोप लगाकर हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व अध्यक्ष और संयोजक हरिवंश मिश्रा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रभारी जिलाधिकारी को सौंपा गया। इस दौरान हिंदू संगठनों ने उक्त घर्म गुरु पर कार्रवाई की मांग की और नारेबाजी की। भाजपा नेता कृपाशंकर पाठक ने कहा कि एक टीवी चैनल पर चल रहे डिबेट में एक धर्मगुरु की ओर से हिंदुओं के घरों में जबरन घुसकर नमाज पढ़ने की धमकी दी गई। ये बेहद निंदनीय और स्तरविहीन है। हिन्दू युवा वाहिनी के पूर्व अध्यक्ष और संयोजक हरिवंश मिश्रा ने कहा कि लोग देश में अमन चैन चाहते है, लेकिन कुछ लोगों के कारण समाज विघटित हो रहा है। सरकार की ओर से धर्म गुरु पर कड़ी कार्रावाई करनी चाहिए। ऐसे लोग समाज के लिए घातक हैं। इनकी सही जगह जेल है। ज्ञापन देने वालों में करने वालों में राहुल मिश्रा, प्रदीप यादव, रामसकल चौहान, रामभवन, सौरभ गुप्ता, सत्यम गौतम, अतुल गौतम, शिवा प्रजापति, भानू सिंह विश्व हिन्दू महासंघ, संभल चौहान, शशिकान्त शुक्ला, अभिषेक पाठक मौजूद रहे।