स्थानीय कस्बे में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर रविवार को एंटी क्राइम एंटी करप्शन यूथ ब्यूरो के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में बैठक की गई। जिसमें संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज पटेल ने कहा कि मानवाधिकार ही ऐसा संगठन है जो पूरे संसार के हर व्यक्ति को ऊंच नीच व जाती धर्म से ऊपर उठकर बीना भेदभाव के उनके अधिकार दिलाने का काम करता है। संगठन के सदस्य मोहम्मद यासिर ने कहा कि मानवाधिकार संगठन मनुष्य के ऊपर जुल्म ए अत्याचार व उत्पीडन होने से रोकता है। आप सभी सदस्य इमानदारी के साथ मानवाधिकार संगठन का सहयोग करें। ताकि गरीब व कमजोर व्यक्ति को उनका अधिकार मिल सके। इस बैठक में डाक्टर असद एहसान, मोहम्मद आमिर, राजेश, त्रिभुवन, विकास, मोहम्मद सादिक, अबु हमजा, यसवंत, राजन, रोहित आदि मौजूद रहे।