फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सहकारी चीनी मिल में आज होगा पेराई सत्र का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
सठियांव। जनपद की इकलौती औद्योगिक इकाई द किसान सहकारी चीनी मिल में पेराई सत्र 2017-18 का शुभारंभ बुधवार को सुबह 10.30 बजे जिलाधिकारी की ओर से किया जाएगा। विधि-विधान से दो गाड़ी गन्ने के साथ जिलाधिकारी पूजन कर शुरुआत करेंगे। प्रबंधन की ओर से उद्घाटन का तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

गन्ना पेराई के सत्र 2017-18 के शुभारंभके लिए शासन की ओर से 16 नवंबर की तिथि निर्धारित की गई थी। मिल के प्रधान प्रबंधक वीके अबरोल और उपसभापति पराग यादव की ओर से सत्र का शुभारंभ की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 16 नवंबर को साढे़ 11 से 2.40 बजे के अंदर का शुभ मुहूर्त है। विधि-विधान से दो गाड़ी गन्ने के साथ जिलाधिकारी की उपस्थिति में मंत्रोच्चार के बीच पूजन होगा। इस बार 52 लाख कुंतल गन्ना पेराई का लक्ष्य रखा गया है। जिले में 16938 हेक्टेयर रकबे में गन्ने की खेती की ागई है। जिले से मिल को 40 लाख कुंतल गन्ना मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रबंधन की ओर से एक लाख 11 हजार कुंतल गन्ना सप्लाई की पर्ची जारी कर दी गई है।
0000
चौक से क्रासिंग तक रास्ता साफ नहीं, लगेगा जाम
सठियांव। द किसान सहकारी चीनी मिल दूसरे पेराई सत्र के लिए पूरी तरह तैयार है, लेकिन गन्ना से लदे भारी वाहनों के लिए चौक से रेलवे क्रासिंग तक रास्ता साफ नहीं हुआ तो बाजारवासियों और राहगीरों को पूरे सीजन जाम के झाम से जूझना पड़ेगा। 11 अक्टूबर को संचालक मंडल दल की बैठक के दौरान डायरेक्टर कैलाश पांडेय, विरेंद्र सिंह, रामअवध यादव ने मिल के सभापति एवं जिलाधिकारी का इस ओर ध्यान आकृष्ट कराया था। पूर्व जिलाधिकारी के दौर में सठियांव चौराहे का सुंदरीकरण होना सुनिश्चित हुआ था। इसके तहत चौक से पुरानी पुलिस चौकी तक मार्ग चौड़ा कर दिया गया। इस पर वर्तमान में ठेले-खोमचे और सब्जी बेचने वालों ने कब्जा कर लिया है। संचालक मंडल की बैठक में इसी परेशानी को इंगित किया गया था। जिलाधिकारी ने अवैध अतिक्रमण हटाने का आश्वासन दिया था, लेकिन इस पर अमल नहीं हुआ। मिल के उप सभापति पराग यादव ने बताया कि उद्घाटन पर जिलाधिकारी से इस समस्या पर बात होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें