फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल बाद भी नहीं आई स्ट्रीट लाइट में रोशनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। विकास खंड के बसही बाजार को अंधेरे से मुक्ति दिलाने के लिए बसपा सांसद डा. बलिराम ने हाई मास्क लाइट लगवाई। लाइट लगने के चार साल बाद भी बसही बाजार वासियों को अंधेरे से मुक्ति नहीं मिली। लाखों रुपये की लागत से लगी हाई मास्क स्ट्रीट लाईट शोपीस बनकर रह गई है। अहरौला विकास खंड के बसही बाजार में अंधेरे की वजह से शाम ढलते ही बाजार में सन्नाटा पसर जाता है। इसे देखते हुए बाजारवासी काफी दिनों से स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग कर रहे थे। वर्ष 2013-14 में बसपा सांसद डा. बलिराम ने अपने कोटे से बसही बाजार में हाई मास्क स्ट्रीट लाइट लगवाई। लेकिन यह शोपीस बनकर रह गई है। बसही के समाज सेवी लक्ष्मी चौबे ने कहा कि आज तक कभी नहीं इसका प्रकाश देखा। फिर इसके ऊपर कई लाख रुपये खर्च करने का क्या औचित्य है। भाजपा नेता बालमुकुंद सिंह ने कहा कि इसकी भी जांच कराई जाएगी। उस समय हर बड़ी बाजारों में लाइट लगी थी कुछ ही लाइटें जल रही है। बाजार के दुकानदारों का कहना है कि लाइट तो लगी लेकिन कभी जली ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें