फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वकर्मा जयंती पर छुट्टी रद्द करने से रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा की बैठक नरौली स्थित विश्वकर्मा भवन में हुई। जिसमें प्रदेश सरकार द्वारा भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर होने वाली छुट्टी को रद्द किए जाने पर रोष प्रकट किया। इसके विरोध में 26 जुलाई को प्रदेश व्यापी धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा कि समाज अपने आप को असहाय वह उपेक्षित महसूस कर रहा है। प्रदेश सरकार ने भगवान विश्वकर्मा की जयंती 17 सितंबर की छुट्टी रद्द कर विश्वकर्मा समाज के मान सम्मान को आहत किया है। उन्होंने कहा कि 26 जुलाई को पूरे प्रदेश में विश्वकर्मा समाज धरना-प्रदर्शन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन देगा और विश्वकर्मा जयंती की छुट्टी बहाल करने की मांग करेंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अक्षयवर नाथ विश्वकर्मा, महासभा के जिला महासचिव दिनेश विश्वकर्मा, अमरनाथ, वीरेंद्र, मनीष, कन्हैया, डा. श्रीराम, राजेश, शशिकांत, जय राम, अंबिका, विनोद, सुनील दत्त सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें