लालगंज (ब्यूरो)। बसही तथा जेहतमंदपुर ग्राम सभा के संयुक्त पोखरे के पट्टे के विरोध में शनिवार को ग्रामीण लालगंज तहसील पहुंचे। उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप आरोप लगाया कि उक्त पोखरे का पट्टा कर देने से एक ओर जहां नहर तथा बारिश के पानी की निकासी रुक जाएगी, वहीं दूसरी ओर किसानों को नुकसान होगा। शुक्रवार को जेहतमंदपुर निवासी शब्बीर अहमद तथा बसही निवासी कयामुद्दीन के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीण तहसील पहुंचे। ग्रामीणों ने एसडीएम लालगंज से आराजी नंबर-53 मौजा बसही की नीलामी को स्वीकृत करने के पूर्व मौके का निरीक्षण करने और वर्तमान नीलामी को निरस्त करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने के दौरान हाफिज इरफान, मोहम्मद मंसूर, जाहिद अहमद, हिटलर, मोहम्मद साकिब, अलीमुद्दीन, अब्दुल कय्यूम, शकील अहमद, अबू बकर, इमामुद्दीन, मोहम्मद शोएब आदि मौजूद रहे।